नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राजधानी के सबसे पहले शादीपुर फ्लाईओवर को मरम्मत की दरकार है। कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है। करीब 54 वर्ष पहले आज ही के दिन दिल्ली को यह पहला फ्लाईओवर मिला था। तब तत्कालीन दिल्ली नगर निगम ने इसका निर्माण किया था। इसके बाद राजधानी में फ्लाईओवरों का जाल बिछना शुरू हुआ। रेलवे लाइन पर जाम से बचने के लिए शादीपुर फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया था। उस समय दिल्ली में विधानसभा की जगह महानगर परिषद थी और मुख्यमंत्री के स्थान पर मुख्य कार्यकारी पार्षद का पद होता था। पश्चिमी दिल्ली से मध्य दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय की तरफ जाने के लिए शादीपुर वाला रास्ता इस्तेमाल होता था। रेलगाड़ियों की आवाजाही के चलते यहां जाम रहता था। इससे निपटने के लिए शादीपुर में फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया। यह दिल्ली का पहला फ्लाईओवर है। इसका उद्घाटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.