नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- दिल्ली के द्वारका नार्थ के भरत विहार इलाके में बुधवार शाम को एक निर्माणाधीन मकान से नीचे सड़क पर चलती कार की छत पर गिरकर दादी-पोते की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन के बाद संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार भरत विहार डी ब्लाक में तीन मंजिला मकान बनाने का काम चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकान का ठेका गणेश नाम के व्यक्ति के पास था। गणेश की मां हरि बाई बुधवार शाम को अपने एक साल के पोते राज के साथ निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए आई थी। वह दूसरी मंजिल पर पहुंची थी। वह गोद में पोते को लेकर इमारत के बाहरी हिस्से में चली गईं जहां नियंत्रण खोने से वह सड़क पर गिर गई। इसी दौरान एक कार गुजर रही थी और दोनों इसी कार...