नई दिल्ली। पीटीआई, मार्च 18 -- राजधानी दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्ट्री और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इतनी गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस अग्निकांड के बारे में जानकारी देते हुए कहा हमें रात 2:07 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। विकराल रूप धारण कर चुकी आग 1200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी। उन्होंने बताया कि भीषण आग की चपेट में आने से 30 झुग्गियां, 2 अस्थायी आइसक्रीम फैक्ट्री, कार एक्सेसरीज और किराना की कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग पर तड़के 3:50 मिनट पर काबू पा लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.