नई दिल्ली, जनवरी 29 -- दिल्ली की अंडर-23 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर पुडुचेरी में चल रहे अंडर-23 टूर्नामेंट के दौरान नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ (यौन उत्पीड़न) का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की अनुशासन व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के लिए खेलने वाले द खिलाड़ियों पर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने क्रिकेट जगत और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में हड़कंप मचा दिया है। दिल्ली की अंडर-23 टीम पुडुचेरी में अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने गई थी, जहां पर रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने खिलाड़ियों पर होटल में अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ सूत्रों के हवाले से दैनिक जागरण की रिपोर्ट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.