दिल्ली, मार्च 16 -- कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच 21 और 23 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले उनक प्रोग्राम 'अनफिल्टर्ड' की प्रस्तुति रद्द कर दी गई है। दोनों शो की टिकट्स ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' पर खत्म हो चुकी थीं, हालांकि शो के होने में जब हफ्तेभर से भी कम वक्त बचा तो शनिवार को टिकटिंग ऐप ने टिकट खरीदने वाले लोगों को मैसेज भेजकर शो के रद्द होने की जानकारी दी। शो रद्द होने के पीछे का कारण न तो बुकमायशो द्वारा और न ही खुद समय रैना द्वारा बताया गया है। 'बुक माय शो' ऐप की तरफ से टिकट बुक करने वाले लोगों को भेजे गए संदेश में बताया गया कि, 'शुक्रवार 21 मार्च 2025 (या रविवार 23 मार्च 2025) को शाम 7 बजे तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में होने वाला आपका 'समय रैना अनफिल्टर्ड-तालकटोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.