दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में डियर पार्क के एक पेड़ से एक लड़का और एक लड़की के शव लटके मिले। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे की जांच चल रही है। पार्क में अचानक एक लड़का और लड़की की लाश मिलने से वहां के स्थानीय लोग भी चौंक गए हैं। पेड़ पर दोनों के शव मिलने की जानकारी सबसे पहले वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने दी है। दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि आज सुबह 06:31 बजे, बलजीत सिंह (उम्र 35 वर्ष, निवासी हौज खास गांव, दिल्ली, जो डियर पार्क, हौज खास, दिल्ली में जिला पार्क में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं) ने पीसीआर कॉल करके एक पेड़ की शाखा पर एक लड़का और एक लड़की के लटके होने की सूचना दी। कॉल मिलते ही पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पाया कि लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.