नई दिल्ली, मई 3 -- राजधानी दिल्ली के जापानी पार्क में आज सुबह एक लड़की की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 6:45 बजे प्रशांत विहार थाने पुलिस को सूचना मिली कि जापानी पार्क में एक अज्ञात किशोरी पेड़ से लटकी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि लड़की अपने दुपट्टे से पेड़ से लटकी हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.