कौशाम्बी, फरवरी 22 -- सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान देशभर से आए सवर्णो के साथ मिलकर यूजीसी बिल का पुरजोर विरोध किया। अभिषेक पांडेय ने कहा कि यूजीसी बिल का पूरे देश मे विरोध हो रहा है, हम इसे लागू नहीं होने देंगे। इसके विरोध में यदि संसद भवन का घेराव करना पड़े तो वो भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रवेश द्विवेदी, अंकुर त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, हरि गोविंद मिश्रा, राहुल पांडेय, सतीश शुक्ला, नवीन बिष्ट, श्याम सुंदर, गौरव, कुबेर, ऋषि उपाध्याय, दीपक मिश्रा समेत कौशाम्बी जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...