राजन शर्मा, दिसम्बर 1 -- दिल्ली के छावला इलाके में 26 नवंबर की रात को अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के मामले में गिरफ्तार वीरेन्द्र के सहयोगियों को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने हत्या आरोपी वीरेंद्र की पत्नी और उसके साले को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोपी वीरेन्द्र की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने वीरेंद्र के साले चेतन (21) और पत्नी पूनम (31 साल) को फिलहाल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।शराब के नशे में हत्या, सीट पर छिपाई लाश पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 26 नवंबर की रात अपनी लिव इन पार्टनर के साथ झगड़े के बाद शराब के नशे में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी गाड़ी में पिछली सीट पर छिपा दिया।लाश को कार तक ले गई पत्नी, भाई भी था साथ पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जां...