राहुल मानव, फरवरी 11 -- दिल्ली के छतरपुर और सैदुलाजाब में कथित अवैध अतिक्रमण पर एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई सामने आई है। एमसीडी की टीम ने 100 फुटा रोड पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई अवैध ढांचे जमींदोज कर दिए गए। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम और दिल्ली पुलिस की टीमें भी मौजूद रहीं।100 फुटा रोड पर ऐक्शन अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दक्षिण जोन के बिल्डिंग विभाग की टीम ने दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर और सैदुलाजाब इलाके में बुधवार को 100 फुटा रोड पर कई जगहों पर बने अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम और दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।तीन जेसीबी ने गिराए अवैध ढांचे हर आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें कार्रवाई के दौरान मुस्तैद रही। निगम की टीम भारी मशीनों और मजदूरों के साथ मौके पर पह...