नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूलों को खाली कराकर सघन तलाशी ली गई। कई घंटे चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने धमकियों को झूठा (हॉक्स) करार दिया। फायर कंट्रोल रूम के अनुसार, दिल्ली कैंट स्थित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल को सुबह 8:22 बजे धमकी भरा फोन आया। इसके बाद सीआर पार्क के डॉन बॉस्को स्कूल को 9:18 बजे, आनंद निकेतन स्थित कार्मेल स्कूल को 9:22 बजे और सेक्टर-23 द्वारका स्थित कार्मेल स्कूल को 9:25 बजे धमकी भरा ई-मेल मिला। एक-एक कर इन स्कूलों से धमकी की सूचना पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस के मुत...