नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को मौसम में बदलाव के बाद भी प्रदूषण के स्तर में फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को राजधानी में प्रदूषण का औसत स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, चार इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 अंक से अधिक यानी गंभीर श्रेणी में रहा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अनुसार, राजधानी में सबसे अधिक एक्यूआई पूसा में 411 अंक पर दर्ज किया गया। राजधानी के 40 प्रदूषण मापक केंद्रों में से 39 केंद्रों पर औसत आंकड़ा 354 अंक रहा। गौरतलब है कि राजधानी के लोग पिछले साल अक्तूबर महीने से ही खराब हवा में सांस ले रहे हैं। इस बीच एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर 200 से नीचे आया हो। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का ...