नई दिल्ली, जनवरी 13 -- आयुष बदोनी दिल्ली की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए तैयारी करके होटल लौट रहे थे, उसी समय उनके फोन पर एक ऐसा संदेश आया, जिसका हर एक क्रिकेटर को इंतजार रहता है। ये संदेश था कि उनको पहली बार भारत की टीम में शामिल किया गया है। रविवार को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे और सोमवार 12 जनवरी को उनको टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह आयुष बदोनी को मौका दिया गया। हर कोई उनको एक बल्लेबाज के तौर पर जानता है, लेकिन दिल्ली के कोच ने बताया है कि वह एक दमदार ऑफ स्पिनर भी हैं। दिल्ली की टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, "वह सच में बहुत खुश था और मैं उसके लिए बहुत खुश था। वह सच में इसका हक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.