नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा जल्द शुरू होगी। डीटीसी ने कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे से यूपी के बड़ौत तक तीन बसें चलाने की मंजूरी दे दी है। डीटीसी की ओर से इन बसों की समय सारणी भी तैयार कर ली गई है। दिल्ली के परिवहन विभाग ने इन बसों का संचालन शुरू करने के लिए यूपी के परिवहन आयुक्त को काउंटर साइन के लिए प्रपोजल भेजा है। दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही पड़ोसी राज्यों के कई अन्य शहरों के लिए भी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। बता दें कि दिल्ली से बड़ौत तक बसों का संचालन शुरू किए जाने का आग्रह बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से किया था। इस मांग के लिए वह सीएम से मिले भी थे। वहीं, घोघा क्षेत्र के लोगों ने भी इस रूट पर डीटीसी की बसों का संचालन शुरू किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.