नई दिल्ली, मार्च 18 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में सनसनीखेज मर्डर को अंजाम दिया गया है। यहां 18 साल के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात हुए इस हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि यह निजी दुश्मनी या झगड़े का नतीजा हो सकता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में सोमवार रात करीब 11 बजे करावल नगर पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 80 लाख की लूट, फायरिंग कर कैश से भरा बैग छीन ले गया 'टोपीवाला' उन्होंने कहा कि पीसीआर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शिव विहार में घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.