नई दिल्ली, जनवरी 27 -- दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोगों को एक बार फिर ठिठपरन महसूस हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के विभिन्न इलाकों के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर-पूर्व, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अगले कुछ घंटों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मध्यम बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें, दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.