नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली में एकबार फिर पानी की आपूर्ति प्रभावित होने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एक मार्च को आरके पुरम, एम्स और सफदरजंग अस्पताल समेत कई इलाकों में दिनभर पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि इन इलाकों में सुबह आठ से रात के आठ बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।मंगा सकेंगे टैंकर दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, पाइपलाइन जोड़े जाने के कारण कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी। पाइपलाइन जोड़ने का काम पूरा हो जाने के बाद पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जल बोर्ड ने कहा कि इस अवधि में जरूरत पड़ने पर लोग कॉल कर पानी का टैंकर मंगा सकेंगे।ये क्षेत्र प्रभावित रहेंगे आरके पुरम सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, मुनिरका, बसंत गांव, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, एसडीए, सफदरजंग एन्क्लेव, हुमायूंपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.