नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज नवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 150 से 200 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इलाज के लिए सभी को अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के अलावा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। दिल्ली में नवरात्रि पर व्रत रखने वाले लोगों के लिए कुट्टू का आटा इस बार फिर मुसीबत बन गया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर में लगभग 150 से 200 लोग सोमवार तड़के अचानक बीमार हो गए। सभी मरीजों को उल्टी-दस्त और बेचैनी की शिकायत के बाद नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। उत्तर-पश्चिम जिले डीसीपी भीष्म स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.