नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली के कई इलाकों में विभिन्न तारीखों पर पानी नहीं आएगा। दिल्ली जलबोर्ड के अनुसार, नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अंडरग्राउंड जलाशयों की सफाई के कारण विभिन्न तारीखों पर पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जारी बयान में कहा गया है कि 10 से 14 मार्च, 16 से 20, 22 से 26 और 28 से 31 मार्च को पानी की आपूर्ति कम दबाव में होगी या अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई और मरम्मत का काम किया जाएगा। यही नहीं अंडरग्राउंड जलाशयों की सफाई का काम भी किया जाना है। इस वजह से विभिन्न तारीखों पर पानी की आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि इन तारीखों पर नांगलोई, मुंडका, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, रणहौला गांव, विकास नगर, उत्तम नगर, मटियाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.