नई दिल्ली, जनवरी 20 -- दिल्ली में अंडरग्राउंड रिजर्वायर (जलाशय) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम की वजह से शहर के कई इलाकों में बुधवार (21 जनवरी) और गुरुवार (22 जनवरी) को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस बात की जानकारी दिल्ली जलबोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेसनोट जारी करते हुए दी। इस दौरान जल बोर्ड ने लोगों को होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार पहले ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रखने की सलाह दी। साथ ही पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर फोन करके टैंकर उपलब्ध हो जाएंगे। जल बोर्ड ने बताया कि 21 जनवरी को मुख्य तौर पर प्रेम कुंज के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होगी। वहीं 22 जनवरी को शहर के 28 इलाकों में पानी की आपूर्ति पर असर होगा। इसके साथ ही जल बोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.