नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली जल बोर्ड द्वारा भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (बीपीएस) की वार्षिक सफाई के चलते 7, 9 और 10 फरवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। सूचना के अनुसार पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी। बोर्ड की ओर से क्षेत्र के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण पहले से ही कर लें। किसी भी आपात स्थिति में, टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं। टैंकर के लिए 1916, (सेंट्रल कंट्रोल रूम) नंबर पर कॉल की जा सकती है।इन इलाकों में होगी दिक्कत दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक 7 फरवरी को श्री निवासपुरी में तो 9 फरवरी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और ईएसआई ओखला फेज-1 में ...