नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दिल्ली जल बोर्ड ने सूचित किया है कि हैदरपुर प्लांट की एक पाइपलाइन खराब होने के कारण रोहिणी, रिठाला, बादली और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसमें 24 घंटे का समय लग सकता है। उम्मीद है कि प्रभावित क्षेत्रों में 8 जनवरी की सुबह तक पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। बोर्ड ने स्थानीय निवासियों से पानी का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 800 एमएम व्यास की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। टेक्निकल टीमों को लगाया गया है। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गहरी पानी की लाइन और साइट की दिक्कतों के कारण मरम्मत के काम में 24 घंटे लगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.