नई दिल्ली। हेमंंत पांडेय, जुलाई 11 -- राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट में शुक्रवार सुबह तीन इमारतें ढहने की खबर है।शुरुआती जानकारी में इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई है। माना जा रहा है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। पुलिस और प्रशासन के साथ टीमें मौके पर पहुंचकर तलाश और राहत एवं बचाव के कामों में जुटी हैं। जो इमारतें ढही हैं वह काफी पुरानी और जर्जर हालत वाली बताई जा रही हैं। इस हादसे में इमारतों के बाहर सड़क पर खड़ा एक ट्रक की इनकी चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि, हर बार मॉनसून के दौरान बारिश के मौसम में जर्जर हालत वाले मकान और इमारतें गिरने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.