नई दिल्ली। अमनदीप सिंह, अगस्त 29 -- दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर अपनी भव्यता और अद्भुत कलाकारी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अब यहां एक और अनोखी पहचान जुड़ने जा रही है। मंदिर परिसर में भगवान स्वामीनारायण की नीलकंठ वर्णी स्वरूप में एक विशाल मूर्ति स्थापित की जा रही है। इसकी ऊंचाई 49 फीट होगी और यह मूर्ति कांस्य (ब्रॉन्ज) धातु से बनाई जा रही है। मूर्ति में नीलकंठ वर्णी तपस्या की मुद्रा में दिखाई देंगे। इस मूर्ति को विशेष रूप से भगवान स्वामीनारायण के पृथ्वी पर बिताए 49 वर्षों की स्मृति में तैयार किया जा रहा है। माना जाता है कि इन वर्षों में उन्होंने समाज में बड़े पैमाने पर सामाजिक और आध्यात्मिक सुधारों की दिशा में कार्य किया और लोगों को सच्चे धर्म, संस्कार और मानवता का मार्ग दिखाया। इसी योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए यह भव्य मूर्ति निर्मित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.