नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली की भाजपा सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा शुरू की गईं शिक्षा योजनाएं बंद कर दी हैं। उनकी जगह अब नई पहल शुरू करने की तैयारी कर रही है। सरकार का फोकस छात्रों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ ही साइंस ऑफ लिविंग पर रहेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरू की गई पिछली आप सरकार की प्रमुख शिक्षा योजनाएं, जैसे बिजनेस ब्लास्टर्स, हैप्पीनेस करिकुलम और मिशन बुनियाद बंद कर दी गई हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अब राष्ट्रनीति, उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र, विजन का नया युग (एनईवी) और साइंस ऑफ लिविंग जैसी नई पहल शुरू करने की तैयारी कर रही है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सबसे बड़ा बदलाव एनईवी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.