नई दिल्ली, फरवरी 5 -- दिल्ली नगर निगम ने सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए एक नई कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत निगम के अधीन आने वाली किसी भी सड़क के खराब होने की शिकायत मिलने पर उसे 48 घंटे के भीतर सुधारा जाएगा।चार दिन में सौंपनी होगी स्टेट्स रिपोर्ट जर्जर सड़क की मरम्मत के बाद अफसरों को चार दिन के भीतर अपने विभाग प्रमुख को इसकी स्टेट्स रिपोर्ट भी सौंपनी होगी। राजधानी में एमसीडी के अधीन 15 हजार से अधिक सड़कें आती हैं। निगम प्रशासन को अक्सर अपार्टमेंट, कॉलोनियों और बाजार परिसरों के आसपास की सड़कें जर्जर होने की शिकायत मिलती रहती हैं। विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं होती। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आंकड़ों के मुताबिक, नगर निगम को हर माह सड़कों के गड्ढों व मरम्मत क...