हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- 0 दंगल में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को किया रोमांचित फोटो- 21- दंगल में महिला पहलवानों के बीच होता मुकाबला। बिवांर, संवाददाता। सिद्ध बाबा मेला दंगल के अंतिम दिन महिला-पुरुष पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। महिला पहलवानों की कुश्ती में दिल्ली की वैशाली ने बनारस की रावा को पटखनी दी। मुस्करा विकासक्षेत्र के ग्राम उमरी में चल रहे दंगल के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई। कुरारा के अंश ने उमरी के करण को पटखनी दी। अयोध्या के लक्ष्मण दास ने मुरादाबाद के धर्मवीर को हराया, दिल्ली की वैशाली ने बनारस की रावा को चारों खाने चित्त कर दिया, भूटान के चिंमपिंग को कानपुर के हनी पराजित किया। अंकित धौहल व अजगर जल्ला के बीच मुकाबला...