प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज और सारस्वत खत्री पाठशाला सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आयोजित दामोदरश्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान समारोह-2025 'धर्म कहां? विषय पर गहन चिंतन और भावनाओं का मंच बन गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री कथक नृत्यांगना गुरु शोभना नारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने दामोदरश्री समारोह की उपलब्धियों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पद्मश्री शोभना नारायण ने कहा कि मानवता, संवेदना और सेवा ही धर्म का सच्चा रूप है। द्रौपदी का अपमान तब भी हुआ था, आज भी हो रहा है। तो क्या हम सचमुच सभ्य हुए हैं? उन्होंने कहा कि सरस्वती के हाथों की वीणा इस बात की प्रतीक है कि धर्म की ध्वनि हमारे भीतर गूंजनी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में रायना अग्रवाल (श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.