गोपालगंज, नवम्बर 4 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को शहर में गोपालगंज सदर विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह के पक्ष में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोड शो किया। रोड शो हजियापुर चौक से यादोपुर चौक से बंजारी मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, आंबेडकर चौक, घोष मोड़, ब्रह्म चौक, मौनिया चौक होते हुए पुनः यादोपुर चौक पहुंचकर भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुआ । पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारे लगाए। जय श्रीराम, मोदी-नीतीश जिंदाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री और नेताओं का स्वागत किया। रोड शो में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू शाही, भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह, जिलाध्यक्ष संदीप गिरि सहित एनडीए ...