कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। भाजपा रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। अहमदाबाद, कोलकाता औऱ पुणे की फ्लाइटें शुरू करने की मांग रखी। दिल्ली मार्निंग फ्लाइट शुरू करने पर राममोहन नायडू ने कहा कि इस पर काम हो रहा है। इसकी जल्द सौगात मिलेगी। सांसद ने मंत्री को बताया कि औद्योगिक नगरी कानपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, छात्र एवं आम नागरिक दिल्ली सहित देश के विभिन्न महानगरों की यात्रा करते हैं। सीमित उड़ानों के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिल्ली के लिए एक और नियमित फ्लाइट जरूरी है। कहा कि एयर कनेक्टिविटी से कानपुर के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। इस मौके पर सिविल एयरपोर्ट के चेयरमैन भी रहे। उन्होंने कानपुर एयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.