मेरठ, अगस्त 26 -- दिल्ली की महिला से ई-रिक्शा में खींचतान करने के आरोपी ई रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का ईरिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा है। जिन दो होटल में महिला रुकी थी, उनके मालिकों समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी महिला 23 अगस्त को सहेली के पास मेरठ में एक जन्मदिन पार्टी में आई थी। महिला भोला रोड पर एक होटल में कुछ समय के लिए रुकी थी। इसके बाद रात के समय होटल के दो कर्मचारियों ने महिला को हाइवे पर छोड़ दिया था। महिला ने यहीं से ई-रिक्शा लिया और परतापुर की ओर जाने लगे। महिला का आरोप है कि आरोपी चालक ने खींचतान और अश्लीलता की। विरोध करने पर धमकी दी। महिला ने हल्ला मचाया तो उसे ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। इसके बाद आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.