रांची, मार्च 28 -- रांची। रातू के चटकपुर से ऑटो से पंडरा आ रही दिल्ली की महिला पुष्पा गुप्ता का पर्स और मोबाइल उचक्कों ने उड़ा लिया। पर्स में दस हजार रुपये और जरूरी कागज थे। पर्स गायब होने की जानकारी उन्हें उस समय हुई, जब पड़ाव पर उतरने के बाद उन्होंने किराया देने के लिए पर्स खोजा, जो नहीं मिला। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वह दिल्ली में केशमपुरम थाना क्षेत्र के शांतिनगर रहती हैं और अपनी मां से मुलाकात के लिए चटकपुर आयी हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.