नई दिल्ली, फरवरी 15 -- ड्रोन सर्वे और हाई रिजॉल्यूशन इमेजरी से तैयार होगा दिल्ली का नया डिजिटल लैंड मैप नई दिल्ली प्रमुुख संवाददाता राजधानी की प्रत्येक जमीन को दिल्ली सरकार ने एक खास पहचान देने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर भूखंड को 14 अंकों की पहचान संख्या देकर उसका भू-आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसे यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूएलपीआईएन) कहा जाएगा। इस प्रक्रिया से जमीन के रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस व्यवस्था से भू-विवाद कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यह केवल नंबर नहीं बल्कि भूमि विवाद और गड़बड़ियों के खिलाफ मजबूत डिजिटल हथियार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार केंद्र सरकार की यह योजना वर्ष 2016 से है, लेकिन पिछली सरकारों द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.