वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर बुधवार को हुई घाट संध्या में दिल्ली की कलाकार दिव्या भारद्वाज का भावपूर्ण कथक नृत्य हुआ। उन्होंने शिव स्तुति से नृत्य की शुरुआत की। पारंपरिक कथक के बाद भावनृत्य से समापन किया। कलाकार को प्रमाण पत्र हरि लाहिरी ने प्रदान किया। संचालन डॉ.प्रेम नारायण सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...