दिल्ली, मई 15 -- डीटीसी बसों में यात्री जल्द ही यूपीआई और कार्ड से भी किराए का भुगतान कर सकेंगे। राजघाट डिपो में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। दिल्ली सरकार बस सेवा को भी डिजिटल प्रगति से जोड़ेगी। इसके साथ ही दिल्ली में ईवी चार्जिंग नेटवर्क का भी विस्तार किया जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में इनके साथ-साथ कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ.पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में डीटीसी के संसाधनों को मजबूत करने और आय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा ऑटोमेटिक किराया संग्रह प्रणाली की शुरुआत,ड्राइवरों,कंडक्टरों व जनता के लिए सात नए ट्रेनिंग कोर्स,तथा प्रदूषण जांच के इन्फ्रास्ट्रक्चर का नवीनीकरण करने का भी निर्णय लिया गया। परिवहन मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.