नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय राजधानी की जिला अदालतों के वकीलों द्वारा अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी। प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ नाराजगी के चलते सोमवार को भी अदालतों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल का आह्वान दिल्ली बार एसोसिएशन की समन्वय समिति की ओर से किया गया था। हड़ताल की वजह से जिला अदालतों में कई मामलों की सुनवाई को टाल दिया गया। साकेत बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीर सिंह कसाना ने बताया कि यह हड़ताल विधेयक के उस प्रावधान के विरोध में है, जो वकीलों को अदालत का बहिष्कार करने और अनुपस्थित रहने से रोकता है। समन्वय समिति के चेयरमैन जगदीप वत्स ने कहा कि विधेयक आने से बार वकीलों की स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी। वकीलों की स्वतंत्र आवाज को दबाया जा रहा है। समिति के महासचिव ओएन शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता अधिनियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.