नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। जिसके अनुसार प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर लिया और अब वह 27 साल बाद यहां सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के लिए इस बार के चुनाव को बेहतर बनाने में प्रदेश की जाट बाहुल्य सीटों का भी बड़ा योगदान है। इस चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की 10 जाट बाहुल्य सीटों में से सभी पर शानदार जीत हासिल की। दरअसल दिल्ली में बड़ी संख्या में जाट पाए जाते हैं, और 10 सीटों पर तो इनका वोट ही प्रत्याशियों की हार जीत तय करता है। इस खबर में हम आपको दिल्ली की जाट बाहुल्य सीटों का परिणाम ही बता रहे हैं। 1. मुंडका- इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल ने आम आदमी पार्टी के जसबीर कारला को 10,550 वोटों से हरा दिया। भाजपा के गजेंद्र को 89,839 वोट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.