संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर। दिल्ली की केन्द्रीय टीम बुधवार को फिर बघौली ब्लाक पहुंची। टीम ने मनरेगा योजना से बने आधा दर्जन अमृत सरोवर का भौतिक सत्यापन पूर्व में किया था। वहीं टीम ने क्षेत्र पंचायत व राज्य वित्त सहित अन्य प्रोजेक्ट पर किए खर्च से सम्बंधित करीब तीन सौ फाईलें भी खंगालने के साथ कुछ प्रधान व सचिव से पूछताछ की है। टीम ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करने के बाद शासन से एक माह बाद ब्लाक को भेज दी जाएगी। इस टीम के आने से जिम्मेदारों में अफरा तफरी का महौल कायम है। कई प्रधानों की सांसें अटक रही हैं। दिल्ली से बुधवार को आई केन्द्र की तीन सदस्यीय टीम में संदीप श्रीवास्तव वरिष्ठ लेखाधिकारी, एके यादव सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी और पीके अग्रवाल कनिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। बघौली क्षेत्र पंचायत निधि के पन्द्रहवां वित्त से लाखों रुपये खर्च कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.