लखनऊ, फरवरी 16 -- खुद को राहुल बताकर हिंदू युवतियों का शोषण कर देह व्यापार कराने वाले कमरू जमाल के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कमरू जमाल के साथ ही उसके दोस्तों समेत छह अन्य लोग हैं। मुकदमा दिल्ली के दरियागंज की युवती ने दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि जब वह पांच साल पूर्व नाबालिग थी तब कमरू ने नौकरी का झांसा देकर उसे बुलाया था। कैफे में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। बंधक बना लिया और फिर देह व्यापार में ढकेल दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली है। वर्ष 2021 में वह नाबालिग थी। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात बिहार के किसनगंज निवासी कमरू जमाल उर्फ जावेद से हुई। उसने नौकरी का झांसा देकर लखनऊ बुलाया। कमरू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.