दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। तकनीकी कारणों से गुरुवार को दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। दोपहर 03.45 बजे आने वाली 6 ई 370 नंबर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। कई यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इसी कंपनी की हैदराबाद से 02.05 बजे आने वाली 6 ई 537 नंबर की फ्लाइट 03.37 बजे दरभंगा पहुंची। यह फ्लाइट 02.45 की जगह 04.53 बजे दरभंगा से रवाना हुई। गुरुवार को कुल पांच जोड़ी विमानों का परिचालन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...