गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। एयरपोर्ट पर यात्रियों की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार को जहां एलायंस एयर की फ्लाइट निरस्त रही, वहीं दूसरी ओर इंडिगो की कोलकाता की फ्लाइट निर्धारित समय से एक घंटे बाद उड़ी। इसकी वजह से चेकइन एरिया में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। एलायंस एयर दिल्ली की फ्लाइट तकनीकी कारणों से निरस्त रही। कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 5 बजे की बजाए 6 बजे उड़ी। इसके साथ ही अन्य शहरों की फ्लाइट 10 मिनट से 25 मिनट तक लेट हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.