उज्जैन, फरवरी 19 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवती को साथ लेकर पहुंचे एक युवक को बजरंग दल के सदस्यों ने कथित लव जिहाद के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उन्होंने युवक के मोबाइल में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो व फोटोज मिलने का आरोप भी लगाया। जिसके बाद पुलिस ने जांच करने की बात कही है। कार्यकर्ताओं ने जिस मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा उसका नाम नसीम अकरम है, जो कि दिल्ली का रहने वाला है। वह हिमाचल की हिन्दू युवती को साथ लेकर शहर में पहुंचा था। युवक और युवती महाकाल मंदिर इलाके में बनी एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के सदस्य वहां पहुंच गए। जब उन्होंने युवक से उसका परिचय पूछा तो उसने अपना हिन्दू नाम बताया। हालांकि सख्ती से पूछने पर उसने अपनी असली मुस्लिम पहचान बता दी। उधर पुलिस ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.