नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को बाबरपुर क्षेत्र में तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र, संवैधानिक स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव के मूल्यों पर सीधा हमला है। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता बाबरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय कटोरा बिल्डिंग कबीर नगर में एकत्रित हुए। यहां से शाहदरा व मुख्य बाजारों से गुजरते हुए साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा में राजकुमार जैन, सुखविंदर सिंह डैनी, भीष्म शर्मा, अब्दुल रहमान व अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.