गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। विमानों के निरस्तीकरण और रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग पर 05591/05592 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचलन दो फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05591 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 07 एवं 08 दिसम्बर को गोरखपुर से शाम 6.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05592 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 08 एवं 09 दिसम्बर को आनन्द विहार टर्मिनस से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान कर रात 11.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। वहीं 05587/05588 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचलन रविवार को एक फेरे के लिए किया जाएगा। 05587 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स...