मिर्जापुर, दिसम्बर 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में पुलिस ने दिल्ली और रांची की दो फर्मों से जारी फर्जी ड्रग लाइसेंस की जांच शुरू कर दी। उनसे कितने लोगों को लाइसेंस मिले-उनकी तलाश जारी है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक तस्कर फरार है। ड्रग इंस्पेक्टर संतोष पटेल ने अदलहाट और जमालपुर में छापा मारा। इसमें व्यापक पैमाने पर कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई का खुलासा हुआ। मौके पर एक भी फर्म नहीं मिली। फर्म संचालकों को नोटिस जारी कर विवरण मांगा गया। आजतक जवाब नहीं मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने चार दिसंबर को चार फर्म मालिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के 20 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। जांच में तीन फर्म फर्जी तरीके से संचालित मिले। उनके ड्रग लाइसेंस और आधार कार्ड फर्जी मिले। वाराण...