नई दिल्ली, मई 27 -- मॉनसून इस बार 12 दिन पहले ही महाराष्ट्र पहुंच गया। मुंबई में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश की वजह से मुंबई पानी से लबालब भर गई है। लोगों को घर से निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत गोवा, कर्नाटक और केरल के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में इन राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए 'हेजार्ड वॉर्निंग'जारी की है। इसका मतलब तेज हवाओं और बारिश की वजह से काफी नुकसान होने की आशंका है।75 साल में पहली बार इतना जल्दी मुंबई पहुंच गया मॉनसून मौसम विभाग के मुताबिक 75 साल में पहली बार इतनी जल्दी मॉनसून मुंबई पहुंच गया है। मॉनसून इस बार तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुंबई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.