प्रयागराज, जनवरी 14 -- कोहरे की समस्या लगभग खत्म होने के बावजूद प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी इंडिगो की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें तय समय से काफी देर से पहुंचीं और रवाना हुईं। मुंबई से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की फ्लाइट जहां निर्धारित समय दोपहर एक बजे के बजाय 1:50 बजे पहुंची। वहीं, देरी के कारण यह उड़ान 1:30 बजे के बजाय 2:31 बजे रवाना हो सकी। इसी तरह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 2:30 बजे के बजाय 3:37 बजे प्रयागराज पहुंची और वापसी में 3:10 बजे के स्थान पर 4:26 बजे उड़ान भर सकी। हालांकि, बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट तय समय से पहले ही प्रयागराज पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.