नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नरों को प्रतिबंधित संगठन के नाम से धमकी भरे ईमेल भेजने वाले 22 वर्षीय बीसीए छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभय शी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते एक युवक को फंसाने के लिए साइबर तकनीक का दुरुपयोग करते हुए कई फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। आरोपी ने स्पूफिंग टूल, वीपीएन सेवा और नकली पहचान का इस्तेमाल कर पुलिस अधिकारियों को धमकी भरे संदेश भेजे थे। उसके मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, 7 दिसंबर को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ईमेल पर मोहित नाम के व्यक्ति की आईडी से धमकी भरा संदेश मिला। ईमेल में भेजने वाले ने खुद को प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा बताया और एक मोबाइल नंबर देकर उगाही की कोशिश की। जांच म...