कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार। सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक तीन ट्रेनों का परिचालन को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 15657 दिल्ली- कामाख्या एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12506 आनंद विहार- कामाख्या एक्सप्रेस और 15633 बिकानेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन को 24, 25 और 26 फ रवरी को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी के बाद कई अन्य ट्रेन को आवश्यकता के अनुसार ट्रेन को रद्द किया जा सकता है। वहीं यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के रद्द से काफी परेशानी हो रही है। ठंड और बारिश में ट्रेनों के रद्द करने की तो बात समझ में आती है। लेकिन इन दिनों ट्रेनों का रद्द होना समझध से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.