राजन शर्मा, दिसम्बर 2 -- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने तमिलनाडु से फ्रांस का नकली वीजा बनाने वाले एक एजेंट और तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एजेंट पीड़ितों को पेरीस में नौकरी लगवाने का झांसा देता था और फिर उनसे 10 से 15 लाख रुपए तक लेकर फ्रांस का फर्जी वीजा दे दिया करता था। आरोपी एजेंट द्वारा जारी वीजा लेकर तीन यात्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां डिपार्चर इमिग्रेशन काउंटर पर जांच के दौरान यह तीनों पकड़े गए और पूरे मामले की खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी एजेंट के साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।एयरपोर्ट पर जांच हुई, तो नकली निकले वीजा पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 28 अक्टूबर को तीन भारतीय यात्री 23 वर्षीय नवीराज सुब्रमण्यम, 38 वर्षीय मोहन गांधी एलंगोवन और 28 वर्षीय प्रभाकरन सेंथिलकुमार पेरिस जाने के लि...